सिंवारमोड़/जयपुर.
सिरसी रोड़ के मुण्डियारामसर गांव में शुक्रवार शाम एक बाइक सवार युवक के साथ आधा दर्जन युवकों ने मारपीट ( Beating Case ) कर बाइक को आग के हवाले कर दिया और फिर मौके से फरार हो गये। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस ( JAIPUR POLICE ) व फायर बिग्रेड को दी। पुलिस व फायर बिग्रेड पहुंचने से पहले बाइक जलकर खाक ( Bike Burned ) हो गई।