भैरोंसिंह शेखावत ( Bhairon Singh Shekhawat government ) राजस्थान के 'सिंह' कहे जाते थे। अपने दल की तो छोड़िये, दूसरे दलों के नेताओं में भी उनकी काफी स्वीकार्यता थी। उनके करिश्माई नेतृत्व का ही नतीजा था कि बहुमत से 5 सीटें कम होने के बावजूद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। शेखावत के नेतृत्व जो सरकार बनी, उसे 112 विधायकों का समर्थन प्राप्त था।