जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश सरकार ने राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) में ओबीसी वर्ग (OBC) को मिलने वाली 5 साल की छूट को खत्म कर दिया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने देर शाम नोटिफिकेशन जारी किया। लेकिन, अब इस मुद्दे पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने सड़क से सदन तक ओबीसी के हक की लड़ाई लड़ने की बात कही है।