8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan : लोकसभा चुनाव से पहले संकल्प पत्र की घोषणाओं को लागू करने पर जोर, सरकार ने दिए ये निर्देश

Rajasthan BJP : विधानसभा चुनाव में जनता से किए गए वादों को लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले धरातल पर उतारने की कवायद भजनलाल सरकार ने तेज कर दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 24 Feb 2024, 7:53 AM IST

cm_bhajanlal.jpg

Rajasthan BJP : विधानसभा चुनाव में जनता से किए गए वादों को लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले धरातल पर उतारने की कवायद भजनलाल सरकार ने तेज कर दी है। विधानसभा चुनाव में जनता के सुझावों से तैयार किए गए संकल्प पत्र की 30 फीसदी घोषणाओं को भाजपा सरकार अमलीजामा पहनाना चाहती है। सरकार के निर्देशों के बाद विभागवार इन घोषणाओं पर काम भी शुरू कर दिया है। संकल्प पत्र की घोषणाओं पर कितना काम हो रहा है, इसके लिए मंत्रियों की कमेटी भी गठित की गई है।

संकल्प पत्र को नीतिगत दस्तावेज बनाया
भजनलाल सरकार ने अपने चुनाव घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) को नीतिगत दस्तावेज बनाया था और क्रियान्वयन के लिए डिप्टी सीएम प्रेमचंद्र बैरवा की अध्यक्षता में एक समिति का भी गठन किया था। जिसमें मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सुरेश सिंह रावत और बाबूलाल खराड़ी को सदस्य बनाया गया था। इससे पहले गहलोत सरकार ने भी साल 2018 में सत्ता में आते ही अपने चुनाव घोषणा पत्र को जन घोषणा पत्र का नाम देकर सरकारी दस्तावेज बनाया था।

यह भी पढ़ें : 26 फरवरी को पीएम मोदी राजस्थान को देने जा रहे ये बड़ी सौगात, लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

यह भी वजह
संकल्प पत्र की घोषणाओं को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने के पीछे एक बड़ी वजह यह भी है कि लोकसभा चुनाव में पार्टी को इसका फायदा मिल सके। चुनाव में जनता को यह संदेश देने का प्रयास है कि जो वादे किए उन्हें जल्द से जल्द लागू किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में शहरों की सड़कों का नए सिरे से होगा वर्गीकरण, जारी हुए निर्देश