8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: आज आधे दिन का अवकाश घोषित, भजनलाल सरकार ने जारी किए ये आदेश

Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने आज जयपुर शहर में आधे दिन के अवकाश की घोषणा की है। जानें कारण...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 27 Aug 2024, 8:24 AM IST

जन्माष्टमी का पर्व सोमवार को राजधानी जयपुर में भक्ति भाव और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर में स्थित गोविंद देव जी, अक्षयपात्र, इस्कॉन, राधा दामोदर जी, गोपीनाथ जी सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में विशेष सजावट देखने को मिली। वहीं, मंगलवार को शहर में नंदोत्सव के तहत शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसे देखते हुए भजनलाल सरकार ने आज जयपुर शहर में आधे दिन के अवकाश की घोषणा की है।

विभाग ने आदेश किए जारी

सामान्य शासन विभाग ने मंगलवार को आधे के अवकाश का आदेश जारी किया। आदेश में लिखा कि ‘भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव की शोभायात्रा के उपलक्ष्य में दिनांक 27.08.2024 (मंगलवार) को मध्यान्ह 1.30 बजे से जयपुर शहर स्थित राजस्थान सरकार के समस्त कार्यालयों/ राजकीय उपक्रमों/ शिक्षण संस्थानों के लिए आधे दिवस का अवकाश घोषित किया जाता है।’

यह भी पढ़ें : दो दिन के लिए Red Alert, इन जिलों में होगी अत्यंत भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

लोगों ने व्रत रखकर कृष्ण के प्रति दिखाया भक्तिभाव

सोमवार को जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों को पूरी तरह से सजाया गया। विशेष कीर्तन एवं भजन का आयोजन किए गए। लोगों ने व्रत रखकर श्रीकृष्ण के प्रति भक्तिभाव दिखाया। जन्मोत्सव की आरती के बाद भक्तों को पंजीरी व माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही दिनभर मंदिरों में मेले जैसा माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, खाद्य सुरक्षा में ऐसे जुड़वा सकेंगे नाम