8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon 2024: दो दिन के लिए Red Alert, इन जिलों में होगी अत्यंत भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Monsoon Update 2024: राजस्थान का चेरापूंजी कहे जाने वाले झालावाड़ में दो दिन से भारी बारिश का दौर चल रहा है। नदियां उफान पर चल रही है। जानें ताजा मौसम अपडेट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 25 Aug 2024, 3:30 PM IST

Rajasthan Monsoon Update 2024: राजस्थान में मानसून लगातार मेहरबान है। मानसून ट्रफ लाइन की दिशा बदलने के चलते प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश का दौर चल पड़ा है। कई जिलों में भारी बारिश होने से निचले इलाकों में पानी भर गया है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि कई जगह गांव टापू में तब्दील हो गए है। प्रदेश के करीब 10 बांधों के गेट खोले जा चुके है।

इन 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, सिरोही और उदयपुर जिले को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इन जिलों में अत्यंत भारी बारिश (Very Heavy Rain) की संभावना जताई है। झालावाड़, बारां, बूंदी, कोटा, टोंक, सवाईमाधोपुर, जालोर, भीलवाड़ा, अजमेर, राजसमंद, पाली, चित्तौड़गढ़ और बाड़मेर जिले में अधिक बारिश होने की संभावना है। वहीं, जोधपुर, नागौर, जयपुर में भारी बारिश की संभावना जाहिर की है।

राजस्थान-मध्यप्रदेश का संपर्क कटा

राजस्थान का चेरापूंजी कहे जाने वाले झालावाड़ में दो दिन से भारी बारिश का दौर चल रहा है। नदियां उफान पर चल रही है। हाड़ौती में आधा दर्जन बांधों के गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी गई है। पार्वती नदी उफान पर आने से कोटा-श्योपुर मार्ग फिर बंद हो गया है। इससे राजस्थान का मध्यप्रदेश से सम्पर्क कट गया है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 52 साल बाद सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम