15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यह कैसा फरमान? 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद, आपको इस तरह होना पड़ेगा परेशान

लिस-प्रशासन आए दिन नेट बंद कर लोगों की जिन्दगी जाम कर रहा है। भारत बंद के मद्देनजर नेट बंद होने से अब 24 घंटे तक वे कई सेवाएं ठप रहेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 10 Apr 2018, 7:34 AM IST

internet ban

इंटरनेट सेवा बंद

जयपुर। गहराते सवालों के बावजूद प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी डिजिटल क्रान्ति पर लगातार जोर दे रहे हैं लेकिन पुलिस-प्रशासन आए दिन नेट बंद कर लोगों की जिन्दगी जाम कर रहा है। भारत बंद के मद्देनजर नेट बंद होने से अब 24 घंटे तक वे कई सेवाएं ठप रहेंगी, जो जनता की दिनचर्या से जुड़ी हैं और कामकाज निपटाने के लिए अतिआवश्यक हैं।

रामगंज उपद्रव के समय पड़ा था यह असर
रामगंज में हुए उपद्रव के बाद जयपुर में लगातार 3 दिन डिजिटल कफ्र्यू लगा रहा था। इससे ऑनलाइन काम ठप होने से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित हुआ। एक दिन में करीब 125 लाख एमबी डेटा का उपयोग नहीं हो सका, जिससे मोबाइल ऑपरेटरों को करोड़ों के राजस्व से हाथ धोना पड़ा। अकेले बीएसएनएल को इससे हर दिन 30 लाख रुपए का नुकसान हुआ जबकि रिलायंस जियो इंफोकॉम का आंकड़ा तो 20 से 25 गुना ज्यादा था।

कारोबारियों से लेकर दैनिक उपयोग के कार्यों के लिए ऑनलाइन बुकिंग करने वाले लाखों लोग भी परेशान होते रहे। डिजिटल कफ्यू से बचने के वैकल्पिक इंतजाम करने में सरकार सफल नहीं हो सकी। इसके लिए न तो किसी विशेषज्ञों को जोड़ा गया और न ही दूरसंचार विभाग या भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण से निरंतर जुड़े रहने का प्रयास किया।

केवल मोबाइल सर्विस प्रदाता कंपनियों को निर्देश दिए जाते रहे। ब्रॉडबैंड सुविधा नहीं होने से क्रेडिट—डेबिट कार्ड से भुगतान नहीं हो सका, इमरजेंसी होने पर भी कैब तक बुक नहीं कराई जा सकी। शहर से बाहर जाने वाले लोग ट्रेन व फ्लाइट की बुकिंग नहीं करवा पाए थे। ऑनलाइन बैंकिंग भी प्रभावित रही। युवा कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे।

यह हो सकती है परेशानी
- सोशल साइट्स
- ई-वॉलेट ट्रांजेक्शन, मूवी टिकट बुकिंग
- ऑनलाइन आवेदन
- फ्लाइट, ट्रेन आदि की बुकिंग
- ऑनलाइन ऑर्डर
- कैब बुकिंग
- ऑनलाइन व्यापार, ऑर्डर व सप्लाई
- ऑनलाइन पानी-बिजली बिल भुगतान
- ऑनलाइन शॉपिंग

जानिए, कितनी जरूरत है डेटा की
- 100 में से 88 लोगों से ज्यादा के पास मोबाइल फोन हैं भारत में
- 76 प्रतिशत हिस्सेदारी है 3 जी व 4 जी डेटा ट्रेफिक की
- 26 प्रतिशत डेटा इस्तेमाल होता है शहरों में 4 जी का
- 65 प्रतिशत डेटा इस्तेमाल होता है वीडियो देखने में
- 12 प्रतिशत डेटा ऑनलाइन खरीददारी में
- 850 एमबी डेटा मासिक इस्तेमाल करता है एक 3 जी यूजर
- 1400 एमबी डेटा इस्तेमाल करता है औसतन 4 जी यूजर
- 60 प्रतिशत रही डेटा वृद्धि 4 जी की हिस्सेदारी से
- 30 लाख रुपए होगा बीएसएनएल को अनुमानित नुकसान