उन्होंने कहा कि आज राजस्थान और देश के किसानों के लिए दिवाली का दिन है। इस निर्णय से देश के किसानों का स्वाभिमान बढ़ेगा और अधिक भरोसा पैदा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आर्थिक, राजनीतिक, कृषि, सामरिक इत्यादि सभी क्षेत्रों में उन्नति के पथ पर ले जा रहे हैं। मोदी सरकार ने एमएस स्वामीनाथन की सिफारिशों को लागू कर किसानों को राहत प्रदान की। मोदी सरकार की योजनाओं से किसानों का जीवन स्तर उन्नति के साथ ऊंचा उठ रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहल पर देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं राष्ट्रपति रहे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को भी भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। पिछले दिनों लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न की उपाधि देना यह राजनीतिक क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए एक सुखद अनुभूति थी। मैं एक सामान्य किसान के घर में पैदा हुआ और आज मैं महसूस कर सकता हूं कि भाजपा राष्ट्रवाद के विचार को लेकर सदैव किसानों की उन्नति में मजबूती से साथ खड़ी है।