विजय शर्मा. Sports Quota : भर्तियों में खेल कोटे से नौकरी पाने में भी बड़ा खेल चल रहा है। खिलाड़ियों को मिलने वाले दो फीसदी आरक्षण का फायदा ऐसे खेलों से भी उठाने का प्रयास किया जा रहा है, जो इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) से संबद्ध नहीं हैं। राज्य सरकार की ओर से बनी खेल नीति में चूक से हर भर्ती में यह फर्जीवाड़ा देखने को मिल रहा है। भर्तियों में अभ्यर्थियों ने ऐसे नॉन ओलंपिक खेलों के सर्टिफिकेट लगाए हैं, जिनके नाम तक नहीं सुने।