
दो महिलाओं की हत्या के बाद अब पत्थर खदान में मिली युवक की लाश, फैली सनसनी
जयपुर
चाय का कारोबार करने वाले एक पुराने कारोबारी के साथ लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। कारोबारी की कार रोकने के लिए लुटेरों ने नया तरीका अपनाया। पहले अपनी गाड़ी से उनकी कार को टक्कर मारी। विरोध दर्ज कराने के लिए जब उन्होनें कार रोकी और कार से बाहर आए तो उनके साथ मारपीट की गई और कैश से भरा हुआ बैग छीन लिया गया।
कारोबारी और उनके चालक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पाली जिले में घटित हुई है और कारोबारी ब्यावर के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि पाली के रायपुरा मारवाड़ क्षेत्र से होकर कारोबारी अपनी कार से गुजर रहे थे। इसी दौरान एनएच .162 पर पिपलियां कला के नजदीक एक गाड़ी ने पीछा करना शुरु किया।
कुछ ही दूरी पर जाकर उसने पीछे से कारोबारी की कार को टक्कर मार दी। कार चला रहे चालक ने कार को साइड में रोका और जैसे ही विरोध दर्ज कराने के लिए कार से उतरा तो दूसरी गाडी में सवार तीन बदमाशों ने पहले तो चालक को पीटा और उसके बाद कारोबारी से मारपीट कर उसके हाथ से बैग छीन लिया। बैग में छह से सात लाख रुपए बताए जा रहे हैं।
मारपीट और लूटपाट के बाद लुटेरे गाड़ी लेकिर तेज रफ्तार में फरार हो गए। बाद में पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो को नजदीक ही अस्पताल में मरहम पट्टी कराने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लुटेरों की तलाश में पूरे जिले में छापेमारी की जा रही है।
Published on:
28 Jan 2022, 1:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.