6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शानदार और दमदार अंतरिम बजट, महिला और अन्नदाता की आकांक्षाएं पूरी-जोशी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने अंतरिम बजट को शानदार और दमदार बताया है। जोशी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण और गरीब कल्याण के साथ किसान, युवा सहित समाज के सभी वर्गों का बजट में पूरा ध्यान रखा गया है। बजट के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Feb 01, 2024

cp_joshi_on_budget.jpg

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने अंतरिम बजट को शानदार और दमदार बताया है। जोशी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण और गरीब कल्याण के साथ किसान, युवा सहित समाज के सभी वर्गों का बजट में पूरा ध्यान रखा गया है। बजट के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है।

जोशी ने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है। बजट में 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य के लिए एक विस्तृत रोडमेप प्रस्तुत किया गया है। गरीब, महिला, युवा अन्नदाता की जरूरतें एवं आकांक्षाए हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है, युवाओं को सशक्त बनाने पर भी काम किया है। जोशी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है, महिलाओं को संसद में आरक्षण के लिए कानून लेकर आए, तीन तलाक को गैर कानूनी घोषित किया। मोदी सरकार 25 करोड़ लोगों की गरीबी दूर करने में कामयाब रही, गरीब कल्याण योजना में 34 लाख करोड़ रुपए खातों में भेजे, 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क खाद्यान उपलब्ध करवाया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से काफी लाभ हुआ। इसके तहत सभी आशा और आंगनबाड़ी कर्मियों को भी इसके दायरे में लाने की योजना है। मोदी सरकार कौशल विकास को बढ़ावा दे रही है, इकोनॉमिक कॉरिडोर को दुनिया याद रखेगी। जीएसटी से एक राष्ट्र एक बाजार बना, दो करोड़ नए आवासों को पांच साल में पूरा करने की योजना से गरीब परिवारों को आवास मिलेगा।


यह भी पढ़ें:-INDIA STONE MART 2024: राजस्थान में होगा निवेश समिट, सिंगल विण्डो सिस्टम प्रभावी रूप से लागू होगा