फिलहाल मानसून 4 जून को केरल में प्रवेश कर रहा है। इसके बाद इसकी गति और रूख पर काफी कुछ निर्भर करेगा कि कब यह राजस्थान में पहुंचता है। राजस्थान में बारिश की अगर बात करें तो फिलहाल मार्च, अप्रैल के बाद अब मई में भी बारिश मिली है। जून की बारिश से काफी फायदा हो जाएगा।फसलों के लिए यह बारिश अमृत की तरह होती है। इससे कृषि कार्य को बेहतर तरीके से किया जा सकता है।