4 जून को मानसून
राजस्थान में चल रही बारिश और आंधी के दौर में खबर आ रही है कि दक्षिण पश्चिमी मानसून अपने समय से आ रहा है। चक्रवात मोखा के कारण तीन दिन की देरी होने की आशंका हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार को बताया है कि मानसून तीन दिन की देरी से केरल के तट पर 4 जून तक दस्तक दे सकता है। वातावरण में गर्मी,नमी और हवाओं की उचित गति के कारण यह अपने समय पर ही चल रहा है। मारत में मानसून आने का समय 1 जून माना जाता है। ऐसे में यह तीन दिन की देरी से आ रहा है।
छह किलोमीटर की उंचाई पर है पश्चिमी विक्षोभ
जयपुर मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इस पर एक पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान में छाया हुआ है। यह पश्चिमी विक्षोभ समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की उंचाई पर है। यह लगभग 30°उत्तर अक्षांश और 62°पूर्व देशांतर के पास स्थिति है। इसी टर्फलाइन में पिछले 24 घंटों के दौरान परिवर्तन आया है। इससे पहले एक पश्विमी विक्षोभ प्रदेश में और बना हुआ था। इसके कारण 13 मई से ही फिजा में ठंडक है।
अगले तीन घंटे यहां बारिश
मौसम विभाग तात्कालिक पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि अगले तीन घंटे में चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ राजसमंद, उदयपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और कुछ स्थानों पर अचानक 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा तेज हवाएं के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र मेघ गर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लें। पेड़ों के नीचे शरण ना लें।