5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के जन्मदिन पर उमड़ी भीड़

खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का आज जन्मदिन है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manish Chaturvedi

•

Updated: 16 May 2023, 4:33 PM IST

खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के जन्मदिन पर उमड़ी भीड़

खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के जन्मदिन पर उमड़ी भीड़

जयपुर। खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का आज जन्मदिन है। मंगलवार को मंत्री खाचरियावास के सरकारी निवास पर शुभचितंकों की भीड़ उमड़ी। सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के साथ ही जयपुर जिले और प्रदेशभर से शुभचिंतक बधाईयां देने के लिए उनके बंगले पर पहुंचे। इस दौरान शुभचितंकों ने मंत्री खाचरियावास को मिठाई खिलाई और मालाएं पहनाई। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गई। खाचरियावास के जन्मदिन को विधानसभा चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है।

इस अवसर पर खाचरियावास ने कहा कि सबसे पहले नेताओं को अपना अहम त्यागना होाग। क्योंकि प्रदेश में आज हमारी सरकार फिर से बनने की स्थिति में है। लेकिन आपसी खींचतान की वजह से इसका खामियाजा उठाना पड़ सकता है। खाचरियावास ने कहा कि मैं हमारे प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से मिलने दिल्ली जाऊंगा और यह झगड़ा खत्म करवाकर रहूंगा। खाचरियावास बोले कि इसके लिए मैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी मुलाकात करूंगा। हम अगले 15 दिन में सब कुछ सॉर्ट आउट कर लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार रिपीट करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट को भी अपने अहम को छोड़ना होगा। सचिन पायलट का समर्थन करते हुए खाचरियावास ने कहा कि सरकार में आज एक के पास कुछ नहीं है और एक के पास सब कुछ है, ऐसा नहीं चल सकता। सचिन पायलट आज केवल एक विधायक हैं। उन्होंने कहा है कि वो भ्रष्टाचार के खिलाफ जो आवाज उठा रहे हैं, वो सही है। कर्नाटक में भी हमने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ही सरकार बनाई है। हम जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं।

मंत्री खाचरियावास ने कहा मैं दिल्ली के बड़े नेताओं से भी बात करूंगा। जरूरत पड़ी तो सोनिया गांधी, राहुल गांधी, खड़गे जी से भी बात करूंगा। कांग्रेस के काम को लोग सम्मान दे रहे हैं। लोग राहुल गांधी की तरफ देख रहे हैं। लोग देख रहे हैं कांग्रेस पार्टी देश में नफरत की राजनीति खत्म करके महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी दूर कर सकती है। आज मुद्दा लोगों की भूख मिटाने और बेरोजगारी दूर करना का है। ऐसे में कांग्रेस लड़ती है तो उसका संदेश गलत जाता है। लोग कांग्रेस को लड़ते हुए नहीं देखना चाहते, लोग कांग्रेस को एक होकर केंद्र सरकार को झुकाते हुए देखना चाहते हैं।