31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
बीसलपुर डेम में जितना आ रहा उतना बनास में छोड़ा जा रहा पानी
Play video

बीसलपुर डेम में जितना आ रहा उतना बनास में छोड़ा जा रहा पानी

डेम के चार गेट खुले, 24 हजार क्यूसेक पानी की निकासी बुधवार शाम से खुले हैं डेम के चार गेटत्रिवेणी में पानी का बहाव रहा 2.50 मीटर डेम में लगातार हो रही है पानी की आवक
Google source verification

जयपुर। शहर की लाइफ लाइन बीसलपुर डेम में हुई पानी की बंपर आवक ने जयपुर,अजमेर और टोंक जिलों में अगले दो साल में जलापूर्ति का इंतजाम कर दिया है। बारिश का दौर कुछ धीमा होने के बाद भी डेम में पानी की आवक जारी है और बीते बुधवार शाम से डेम के चार गेट खुले हैं जहां से 24040 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।
गौरतलब है कि निर्माण के बाद बीसलपुर डेम इस बार पांचवी बार ओवरफ्लो हुआ है। बीते 19 अगस्त को डेम के दो गेट खोले गए वहीं इसके बाद से लेकर अब तक डेम के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी लगातार हो रही है। बुधवार शाम त्रिवेणी में पानी का बहाव चार मीटर उंचाई से ज्यादा होने पर डेम का चौथा गेट खोलकर 72 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। लेकिन इसके बाद त्रिवेणी में पानी का बहाव तीन मीटर से कम हो गया। आज सुबह त्रिवेणी में पानी का बहाव 2.50 मीटर उंचाई पर रहा है लेकिन फिर भी बीसलपुर डेम के चार गेट खुले हैं और 24040 क्यूसेक पानी की निकासी बनास में की जा रही है। बीते 24 घंटे में डेम के कैचमेंट एरिया में 14 मिमी बारिश भी दर्ज हुई है। वहीं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने अगले कुछ दिन और डेम से पानी की निकासी जारी रहने की संभावना जताई है।

 

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़