बीसलपुर बांध के गेट खोलने से पहले प्रशासन आस-पास गांवों को सचेत करने के लिए सायरन बजाएगा। ताकि अलर्ट रहे। इसके बाद बांध में पानी की आवक की क्षमता के अनुसार गेट खोले जाएंगे। पानी जिस रफ्तार से आएगा, उतने ही पानी की निकासी के लिए गेटों की संख्या व हाइट तय की जाएगी। इसके अलावा बांध के गेट खोलने से पहले बांध प्रशासन पूजा-अर्चना भी करता है।