
congress
जयपुर।
आज हम स्वतंत्रता दिवस की 72वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, देश, प्रदेश में स्वीधनाता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है, राजधानी जयपुर में भी चारों और हर्षोल्लास और धूमधाम से स्वाधीनता दिवस मनाया जा रहा है, लेकिन राजधानी जयपुर में एक जगह ऐसी भी है, एक -दूसरे के कट्टर प्रतिद्वंदी भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने रहकर झंडारोहण करते हैं, क्या आपको पता है वो कौनसी जगह है, नहीं पता, चलिए हम आपको बताते है, वो जगह है बड़ी चौपड़ जहां भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने झंडारोहण करते हैं, ये परंपरा करीब 70 से साल से चली आर ही रही है। 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर भाजपा-कांग्रेस की ओर से झंडारोहण किया जाता है।
खासबात यह है कि सत्तारूढ़ पार्टी सूरजपोल गेट की ओर देखते हुए झंडारोहण करती है जबकि विपक्षी पार्टी सांगानेरी गेट ओर देखते हुए झंडारोहण करती है। शहर भाजपा के अध्यक्ष संजय जैन हैं जबकि शहर कांग्रेस केअध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास हैं। दोनों दलों की ओर से बड़ी चौपड़ पर आयोजित होने वाले झंडारोहण कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं।
आज बड़ी चौपड़ पर शहर भाजपा की ओरसे आयोजित स्वाधीनता कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झंडारोहण किया। इस मौके पर 36 साल बाद पाकिस्तान की जेल से रिहा होकर आए गजानंद शर्मा भी उपस्थित थे जिन्हें मुख्यमंत्री सहायता के तौर पर एक लाख रुपए का चैक सौंपा। वहीं शहर कांग्रेस की ओर से आयोजित झंडारोहण कार्यक्रम में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने झंडारोहण किया।
इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास और पूर्व शिक्षा मंत्री बृजकिशोर शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने झंडारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। वहीं दूसरी ओर भाजपा मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने झंडारोहण किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइ खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
Published on:
15 Aug 2018 01:35 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
