14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वसुंधरा के करीबी नेता ने गहलोत की मौजूदगी में ज्वॉइन की कांग्रेस, विवादों से रहा है नाता

Lok Sabha Election in Jaipur : भाजपा के वरिष्ठ नेता ने आज जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी में औपचारिक रूप से जॉइनिंग ली। इस मौके पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे।

less than 1 minute read
Google source verification
BJP leader and Vasundhara Raje close Prahlad Gunjal joins Congress in Jaipur

कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद सामने आई प्रतिक्रिया में प्रहलाद गुंजल के बोल बदले-बदले से नज़र आये। उन्होंने जहां भाजपा की कार्यशैली पर नाराज़गी जताई तो कांग्रेस की जमकर तारीफ़ की। गुंजल ने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी ने मेरी 40 साल की राजनीतिक जीवन की तपस्या की कद्र नहीं की। उनहोने कहा कांग्रेस पार्टी मुद्दों की राजनीति करती है, इन्हीं सिद्धांतों से प्रेरित होकर आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ हूँ।

प्रहलाद गुंजल पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के सबसे विश्वस्त और करीबी नेताओं में से एक हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान वसुंधरा राजे को सीएम फेस घोषित करने को लेकर भाजपा नेतृत्व के खिलाफ खुलकर सामने आने को लेकर भी वे चर्चाओं में रहे थे। उनका नाम हाड़ौती संभाग के प्रमुख नेताओं में शुमार है।