2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने वसुंधरा सरकार पर साधा निशाना, कहा, CM के दबाव में काम करते हैं मंत्री

तीर्थराज पुष्कर सरोवर की दुर्दशा के लिए भाजपा सरकार को ठहराया जिम्मेदार  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nidhi Mishra

•

Updated: 21 Jun 2018, 6:00 PM IST

bjp MLA's and ministers work under pressure, says MP Raghu Sharma

bjp MLA's and ministers work under pressure, says MP Raghu Sharma

अजमेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं सांसद रघु शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र एवं राजस्थान सरकार की अनदेखी के कारण तीर्थराज पुष्कर सरोवर की दुर्दशा हो रही है। ऐसी दुर्दशा पुष्कर के इतिहास में आज तक नहीं हुई है।


सांसद डॉ. शर्मा ने बताया कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र तीर्थराज पुष्कर सरोवर की भाजपा के जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन की संवेदनहीनता के कारण दुर्दशा हो रही है। सरोवर के घाटों का जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है, घाट पर बने कुंडों का पानी बदबू मार रहा है। कई घाट सूखे पड़े हैं। श्रद्धालुओं को स्नान करना तो दूर आराम से बैठकर पूजा करने में दिक्कत आ रही है। पुष्कर सरोवर का जल इतना प्रदूषित हो गया है कि आचमन करना भी मुश्किल हो रखा है। तत्कालीन जिला कलक्टर गौरव गोयल ने 5 महीने पहले 10 ट्यूबवेल खोदने के अजमेर विकास प्राधिकरण को आादेश दिए थे, लेकिन प्राधिकरण ने 2 ट्यूबवेल खोदने के आदेश जारी कर इतिश्री कर ली। सांसद शर्मा के साथ पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर, देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़, सरवाड़ पंचायत समिति के सदस्य शक्ति प्रताप सिंह राठौड़, ब्लॉक अध्यक्ष मंजू कुर्डिया, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दामोदर शर्मा, शहर अध्यक्ष विजय जैन, महासचिव शिवकुमार बंसल ने घाट व कुंडों की सफाई एवं ट्यूबवेल से कुंड में पानी भरवाने की मांग की है।

महंगाई ने तोड़ी कमर, सरकार बेफिक्र
सावर. सांसद डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि खाद्य पदार्थों सहित अन्य चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। डीजल पेट्रोल के भाव कम नहीं हो रहे। मकान महंगे हो गए। किसानों को कृषि उपज के पूरे दाम नहीं मिल रहे। खाद बीज की किल्लत है। सांसद शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार विकास कार्यों के दावे कर रही है, लेकिन जनता की अपेक्षा के अनुरूप कार्य नहीं कराए जा रहे। कांग्रेस राज के समय के स्वीकृत कार्य अभी कराकर भाजपा श्रेय ले रही है। बीसलपुर बांध पूरा भरा है। फिर भी अजमेर जिले की जनता प्यासी है। इसके लिए प्रशासन का लचर प्रबंधन जिम्मेदार है।


विधायक व मंत्री रहते दबाव में
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के विधायक व मंत्री दबाव में रहकर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के अहंकार के आगे इनकी कुछ नहीं चल रही।