इधर नगर पालिका और नगर परिषद की बैठक में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष परनामी ने चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वह जनता की समस्याओं को और जनता के कामों को जल्द से जल्द पूरा करें और भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल बनाए। इस बैठक में राजेंद्र राठौड़, प्रभुलाल सैनी, किरण माहेश्वरी, राजकुमार रिणवा, यूनुस खान, अजय सिंह किलक,डॉ. रामप्रताप, वासुदेव देवनानी, सुरेंद्र गोयल, कालीचरण सराफ, श्रीचंद कृपलानी, राजपाल सिंह शेखावत, गजेंद्र सिंह खींवसर व अरुण चतुर्वेदी मौजूद रहे। इस बैठक के बाद परनामी ने मंत्रियों के साथ हुई बैठक के बारे में मुख्यमंत्री को रिपोर्ट दी।