राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए राजस्थान में बीजेपी पार्टी की कमान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संम्भालने जा रहे है। अमित शाह राजस्थान के चुनावी तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं साथ ही पार्टी की चुनावी गतिविधियों पर भी गौर आजमा रहे हैं। बता दें कि इस बार के राजस्थान चुनाव में केंद्रीय नेतृत्व भी साथ होगा, इसके लिए पार्टी की विशेष तैयारियां शुरू भी हो गई हैं।