जयपुर। राज्यसभा सांसद व भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल की ओर से बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर की गई टिप्पणी के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई। भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने कहा कि जब कहीं रोबोट नहीं था, तब कांग्रेस ने पीएम के रूप में रोबोट दिया। इस पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए तंज कसा कि हमने न कभी ‘सरेंडर’ किया और न कभी पाक में बिरयानी खाई।