'लाल डायरी' मौजूदा वक्त में सुर्खियों में है। उदयपुर वाटी से विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने अचानक अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ बागी तेवर अपना लिए और 'लाल डायरी' दिखाकर यह दावा किया कि इसमें गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार के सुबूत है। इसके बाद से ही 'लाल डायरी' भाजपा का एक बड़ा हथियार बन गई है। 'लाल डायरी' पर गहलोत सरकार को घेरते हुए आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा अभी तक एक ही 'लाल डायरी' सामने आई है...राजस्थान सरकार के विभिन्न घोटालों को लेकर जल्द ही रंगीन (सतरंगी) डायरियां सामने आएंगी और फिर कई कांग्रेस के नेता छिपने को मजबूर हो जाएंगे।