25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस की लिस्ट के बाद अब भाजपा की सूची का इंतजार, जानें कब आएगी

Rajasthan Election 2023: भाजपा कोर कमेटी की बैठक में मंगलवार को दिल्ली में दिनभर 76 सीटों पर मंथन हुआ। पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी के आवास पर नेताओं की लम्बी चर्चा हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 1 Nov 2023, 7:22 AM IST

bjp

Rajasthan Election 2023: भाजपा कोर कमेटी की बैठक में मंगलवार को दिल्ली में दिनभर 76 सीटों पर मंथन हुआ। पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी के आवास पर नेताओं की लम्बी चर्चा हुई। इसके बाद देर रात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के आवास पर उनके और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ कोर कमेटी की बैठक हुई।

बैठक में भाजपा नेताओं ने प्रत्येक सीट पर दो से पांच लोगों के नाम नड्डा और शाह के समक्ष रखे। शाह और नड्डा ने अपनी सर्वे की सीट से इन सीटों पर मिलान किया। जिन सीटों पर ज्यादा बगावत है, उनको लेकर पार्टी के चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी की ओर से दी गई रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि विरोध के बाद पार्टी इस बार सांसदों पर ज्यादा दाव खेलने के मूड में नहीं है। यदि पार्टी को ऐसा लगेगा कि सांसद को टिकट देना जरूरी है तो दो या तीन को टिकट देने पर चर्चा हो सकती है।

यह भी पढ़ें : हरी झंडी मिली, बांछे खिलीं, लेकिन वापस लेना पड़ा नामांकन पत्र

हालांकि, इसकी संभावना बहुत कम है। बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के समक्ष प्रत्याशी उतारने को लेकर भी चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को दिल्ली में केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में राजस्थान को लेकर जो चर्चा होगी। उसमें पचास से ज्यादा नामों पर चर्चा होगी। भाजपा दो नवम्बर को तीसरी सूची जारी कर सकती है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के इन मंदिरों में प्रत्याशियों की है गहरी आस्था, यहां धोक लगाकर भरते हैं नामांकन

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग