22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / राजधानी में बेखौफ बदमाश- आइसक्रीम खाने आए लड़कों से की मारपीट, गाड़ी को तालकटोरे में फैंका

राजधानी में बेखौफ बदमाश- आइसक्रीम खाने आए लड़कों से की मारपीट, गाड़ी को तालकटोरे में फैंका

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 24 Oct 2018, 1:41 AM IST

आइसक्रीम खाने आए लड़कों से की मारपीट

राजधानी में बेखौफ बदमाश- आइसक्रीम खाने आए लड़कों से की मारपीट, गाड़ी को तालकटोरे में फैंका

जयपुर

माणक चौक थाना इलाके में मंगलवार रात आइसक्रीम खाने गए दो युवकों से वहां स्कूटर पर आए युवकों ने मारपीट की। इतना ही नहीं विरोध करने पर उनकी बाइक को तालकटोरे में फेंक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस से पहले आरोपी युवक भाग छूटे। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे सुबह खंगालेगी।

पुलिस ने बताया कि संतोष सागर कॉलोनी से स्कूटी पर दो युवक आइसक्रीम खाने पौंडरीक पार्क के पास आए थे। इसमें एक लड़का सूरजमुखी था। कुछ ही देर में स्कूटर पर दो युवक आए और उस लड़के को अंग्रेज बताते हुए उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगे। विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उनकी स्कूटी को उठाकर आरोपी युवकों ने पास ही के जलाशय तालकटोरे में फेंक दिया।

पीडि़त युवकों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को मेडिकल कराने एसएमएस अस्पताल लेकर पहुंची। इसके बाद उनकी शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया।