जयपुर। कांग्रेस लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां कर रही है। ताकी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की जा सके। ऐसे में उम्मीदवार चयन को लेकर मंथन चल रहा है। दिल्ली में कल राजस्थान में लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान प्रत्येक सीट पर 2-3 दावेदारों के नामों पर चर्चा की गई। विधायकों और प्रमुख नेताओं के नाम भी मीटिंग में खूब चले। हालांकि प्रमुख बड़े नेताओं की चुनाव लड़ने में रूचि नहीं दिखी। राजस्थान से इस बैठक में तीन नेता मौजूद रहे। इनमें पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और सचिन पायलट बैठक में रहे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वास्थ्य कारणों की वजह से नहीं पहुंच सके। स्क्रीनिंग कमेटी चेयरमैन गौरव गोगोई की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, भंवर जितेन्द्र सिंह, काजी निजामुद्दीन सहित पूर्व सांसद करण सिंह और अमृता धवन भी शामिल हुई।