ठेकेदार चोरी के इस माल को राजस्थान जलदाय विभाग के अधिकारियों से अधिक रकम में लेने का सौदा कर घूस का ऑफर देते हैं। एसीबी ने मामले में एक्सईएन माया लाल सैनी, एईएन राकेश चौहान, जेईएन प्रदीप, ठेकेदार पदम चंद जैन व ठेकेदार कंपनी के कर्मचारी मलकेत सिंह व प्रवीण कुमार को 2.20 लाख रुपए रिश्वत लेन-देन के आरोप में गिरफ्तार किया था। जबकि ठेकेदार महेश मित्तल व अन्य की तलाश है।