पुलिस के अनुसार ठगी के लिए ऐेसे मैसेज भेजे जाने के और मामले भी सामने आए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी मैसेज पर रुपए या गिफ्ट बाउचर ट्रांसफर करने से पहले अच्छी तरह से तस्दीक कर लें। गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, मंत्री, आईपीएस और आईएएस अधिकारियों की व्हाट्सएप डीपी लगाकर भी ठगी हो चुकी है।