टोंक रोड पर शनिवार सुबह उस समय बवाल हो गया जब लो फ्लोर बस संचालकों और छात्रों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद बस संचालक ने बस को इस तरह से लगा दिया कि पूरा रोड जाम हो गया। विवाद बढ़ा तो पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। बाद में पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। विवाद इतना बढ़ गया कि स्थानीय दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर तक बंद कर लिए। बजाज नगर और सांगानेर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके बाद दोनों पक्षों को थाने लाया गया।