30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कनाडा के माइक जैक ने बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 6 मिनट 49.20 सेकंड्स में खाई 50 सबसे तीखी मिर्चें

New Guinness World Record: कनाडा के माइक जैक ने हाल ही में एक नया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। पर यह रिकॉर्ड ऐसा है जिसके बारे में जानकर आपके पसीने छूट जाएंगे। क्या है यह रिकॉर्ड? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 5 Oct 2023, 11:49 AM IST

mike_jack.jpg

Mike Jack

दुनिया में लोग अलग-अलग काम करते हुए रिकॉर्ड बनाते हैं। कुछ रिकॉर्ड तो ऐसे होते हैं जो गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) में दर्ज हो जाते हैं। समय-समय पर लोग अपना नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में कनाडा (Canada) के माइक जैक (Mike Jack) ने भी कर दिखाया। पर क्या आप जानते हैं कि माइक ने ऐसा क्या किया जिससे उसका नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया? जानकर आपके पसीने छूट जाएंगे। साथ ही आँखों से आंसू और कानों से धुआं भी निकल सकता है। माइक ने सबसे कम समय में 50 सबसे तीखी मिर्चें खाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।


6 मिनट 49.20 सेकंड्स में खाई 50 सबसे तीखी मिर्चें

कनाडा के माइक जैक ने हाल ही में सिर्फ 6 मिनट 49.20 सेकंड्स में 50 सबसे तींखी मिर्चें खाने का रिकॉर्ड बनाया। दुनिया की सबसे तीखी मिर्च कैरोलिना रीपर (Carolina Reaper) होती है। लोगों के लिए 1 कैरोलिना रीपर को खाना ही काफी मुश्किल होता है। ऐसे में माइक ने 6 मिनट 49.20 सेकंड्स में 50 कैरोलिना रीपर्स खाकर सभी को हैरान कर दिया और गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कर दिया।


रिकॉर्ड बनाने के बाद भी नहीं रुका

माइक माइक ने 6 मिनट 49.20 सेकंड्स में 50 कैरोलिना रीपर्स खाकर रिकॉर्ड तो बना लिया, पर इसके बाद भी वह रुका नहीं। माइक ने एक सिटिंग में ही 85 और कैरोलिना रीपर्स खाई। यानी कि एक सिटिंग में 135 कैरोलिना रीपर्स। शायद ही किसी ने सोचा होगा कि माइक ऐसा भी कर देगा, पर उसने सभी को हैरान करते हुए यह काम कर दिखाया। मिर्ची खाने के बाद उसकी आँखों से आंसू भी आ गए, लेकिन साथ ही उसने गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना लिया।


यह भी पढ़ें- 16,500 करोड़ की कंपनी बिकी 74 रुपये में, एक ट्वीट ने बीआर शेट्टी को पहुंचाया अर्श से फर्श पर