सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केन्द्रों तक फ्री यात्रा की योजना तो शुरू कर दी। लेकिन इस योजना में खामी रहने से अभ्यर्थियों की जेब कट रही है। स्थिति यह है कि फ्री यात्रा की सुविधा होने के बाद भी अभ्यर्थियों को किराया देना पड़ रहा है।
दरअसल, सरकार ने योजना के तहत अभ्यर्थियों को स्थाई पते से परीक्षा केन्द्र तक नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी है। लेकिन भर्ती परीक्षाओं में 70 फीसदी अभ्यर्थी ऐसे हैं, जो जयपुर सहित कई बड़े शहरों में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में जब वे उन शहरों से प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए रोडवेज बसों में जाते हैं तो उनसे किराया वसूला जाता है।