2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज़रूरत से ज़्यादा तेज़ स्पीड से दौड़ती कार घुसी बेकरी शॉप में, लोग डरकर भागे, देखें वीडियो

Car Runs Into Bakery Shop: ज़रूरत से ज़्यादा तेज़ स्पीड से दौड़ने वाली कार अक्सर ही काफी खतरनाक होती है। अक्सर ही इस तरह की कार से होने वाले हादसों के मामले देखे जाते हैं। हाल ही में इस तरह का एक और मामला देखने को मिला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 3 Jun 2023, 4:18 PM IST

car_runs_into_bakery_shop_1.jpg

Overspeeding car runs into a bakery shop

दुनियाभर में आए दिन ही कार एक्सीडेंट के मामले देखने को मिलते हैं। कार एक्सीडेंट्स की कई वजहें हो सकती हैं, पर सबसे बड़ी वजह होती है ओवरस्पीडिंग, यानी कि ज़रूरत से ज़्यादा स्पीड से कार चलाना। ज़रूरत से ज़्यादा स्पीड से कार चलाना न सिर्फ खुद के लिए खतरनाक होता है, बल्कि दूसरे लोगों के लिए भी खतरनाक होता है। ज़रूरत से ज़्यादा स्पीड से कार चलाने पर उसे कंट्रोल करना मुश्किल होता है जिससे एक्सीडेंट की रिस्क बढ़ जाती है। आज का समय सोशल मीडिया का है और सोशल मीडिया पर अक्सर ही ओवरस्पीडिंग की वजह से एक्सीडेंट्स के मामले देखने को मिलते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ज़रूरत से ज़्यादा स्पीड से कार चलाने की वजह से हुए एक्सीडेंट का एक और मामला देखने को मिला है।


बेकरी शॉप में जा घुसी कार

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक ज़रूरत से ज़्यादा स्पीड से दौड़ी हुई कार दिखाई दे रही है। अचानक से कार बेकाबू हो जाती है और सीधे एक बेकरी शॉप में जा घुसती है।

लोग डरकर भागे

ज़रूरत से ज़्यादा स्पीड से दौड़ी हुई कार के बेकरी शॉप में घुसने से नुकसान भी होता है। कार तेज़ी से अंदर घुसते है जिससे बेकरी शॉप की रसोई में काम कर रही लड़की भी दर जाती है। कार रसोई के पीछे की तरफ लगे बर्तनों और शेल्फ को टक्कर मारती है जिससे ये गिर जाते हैं। साथ ही दीवार के साथ कुछ शेल्फ टूट भी जाते हैं।

वहीं बेकरी शॉप के अंदर की तरफ भी कार की टक्कर का असर होता है जिससे दुकान में लगे शेल्फ झटके से आगे खिसकते हैं और सामान भी गिर जाता है। कुछ सामान तो बेकरी में काम करने वाली लड़की के ऊपर भी गिर जाता है। इससे बेकरी शॉप में खरीददारी करने आए लोग डरकर भाग जाते हैं।


यह भी पढ़ें- गलत तरीके से ओवरटेक करना पड़ा भारी, कार का हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो