18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावधान… अगर आपने नौकरानी को बताया राज तो ये हो सकता है आपके साथ

www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

RAJESH MEENA

Jul 19, 2018

maid

सावधान... अगर आपने नौकरानी को बताया राज तो ये हो सकता है आपके साथ


जयपुर प्लेसमेंट एजेंसी की मदद से चार महीने पहले जिस नौकरानी को घर में रखा उसने ही अपने तीन साथियों के मदद से घर लूट लिया। घर से ढाई लाख रुपए कैश, सात लाख रुपए से ज्यादा के जेवर और आठ लाख रुपए की कार लूटकर लुटेर और नौकरानी घर से फरार हो गए।

घटना शिप्रापथ इलाके में दस बी स्कीम में मकान नंबर 282बी में रहने वाले केके गुप्ता के घर हुई। गुप्ता अपनी पत्नी कांता और दो साल की पोती नतारा के साथ घर में थे। बड़ी बात यह है कि लुटेरों की सूचना करीब दो से ढाई घंटे पहले ही पुलिस को दी गई थी लेकिन उसके बाद भी शिप्रापथ थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जब लूट हो गई तो सिपाही से लेकर डीसीपी स्तर के अफसर मौके पर आ पहुंचे हैं और जल्द ही वारदात खोलने का दावा भी कर रहे हैं। इस तरह से रची गई पूरी साजिश लूट की मास्टर माइंड बिहार निवासी प्रिया साहू थी।

उसने अपने तीन साथियों को बीती रात घर बुलाया था। प्रिया को पता था कि गुप्ता दम्पत्ति का बेटा और बहू मुंबई में काम करते हैं और घर में दम्पत्ति के अलावा दो साल की बच्ची ही है। प्रिया ने अपने तीन साथियों को रात करीब दो बजे घर बुलाया। घर के दरवाजे पहले ही खोल दिए गए थे। लुटेरे जब घर में घुसे तो केके गुप्ता को बंधक बनाया। उसके बाद दूसरे कमरे में सो रही उनकी पत्नी को लुटेरों ने जगाया। पोती नतारा रोने लगी तो उसे नौकरानी प्रिया ने गोद में ले लिया।

उसके बाद पति को मारने की धमकी और पोती का अपहरण कर ले जाने की बात पर लुटेरों ने कांता गुप्ता से पूरे घर की सभी अलमारियां खुलवा ली। सभी कमरों से करीब ढाई लाख रुपए केश मिला और सात लाख रुपए से ज्यादा के जेवर मिले और कुछ एटीएम भी मिले।

लुटेरे जाते—जाते कांता गुप्ता का मंगलसूत्र, चेन, टॉप्स, नोजपिन और केके गुप्ता की चैर और अंगूठी भी खुलवाकर ले गए। घर से निकले तो आठ लाख रुपए की कार पर नीयत बिगड़ गई, फिर क्या था लुटेरे कार भी अपने साथ ही ले गए। साढ़े ग्यारह बजे ही दे दी थी पुलिस को सूचना गुप्ता दम्पत्ति का कहना था कि रात करीब ग्यारह बजे के बाद कुछ लोग घर में घुसे। प्रिया ने दरवाजा खोला था। जब दरवाजा खोलने की आवाज आई तो केके गुप्ता जाग गए। उन्होनें घर में आए तीन लोगों से घर में आने का कारण पूछा तो उन्होनें कहा गलती हो गई, गलती से गलत घर में आ गए।

उसके बाद तीनों भाग छूटे। गुप्ता ने पुलिस को फोन किया। उसके कुछ देर बाद पुलिस चेतक से गुप्ता के पास फोन आया और गुप्ता के घर का पता भी पूछा गया। लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। देर रात करीब दो बजे बाद वे लोग फिर से आए और अपने मंसूबों को अंजाम देकर भाग छूटे।

एटीएम से कैश भी निकाला, पुलिस टीमें जुटी जांच में देर रात दो बजे के बाद से आज सवेरे तक तीन बार केके गुप्ता के एटीएम से कैश निकाला जा चुका है। दो बार पांच—पांच हजार एक और एक बार दो हजार रुपए निकाले जा चुके हैं। पुलिस का मानना है कि कैश जयपुर के ही किसी एटीएम से निकाला गया है। गुप्ता के पास मोबाइल पर जो मैसेज आए हैं उनके आधार पर अब पुलिस लुटेरों की टोह लेने में जुट गई है।