परिवहन मंत्रालय ने इससे पहले 5 अगस्त 2014 को गति सीमा तय की थी। लेकिन उसमें सड़क व शहर के हिसाब से गति सीमा निर्धारित नहीं की गई थी। लेकिन अब तय की गई गति सीमा में नियंत्रित पहुंच वाले एक्सप्रेसवे, फोरलेन, शहर व अन्य सड़कों के लिए गति सीमा का निर्धारण अलग-अलग किया गया है।