Chandra Grahan Lunar Eclipse 2022 Date And Time : जयपुर। वर्ष 2022 का आखिरी ग्रस्तोदय खग्रास चंद्रग्रहण देव दिवाली यानी कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा मंगलवार को होगा। खास खगोलीय घटना यानी देश में ग्रहण की अवधि दो घंटे 09 मिनट की रहेगी। दोपहर 3.46 से शाम 5.12 बजे तक ग्रहण की खग्रास स्थिति रहेगी। पूर्वी भाग स्थित राज्य बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश में खग्रास रूप में दिखेगा। अन्य राज्यों में यानी राजस्थान में चंद्रमा खंडग्रास की स्थिति में उदय होगा। ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमरीका, उत्तर—पूर्वी आरोप, रूस, चीन, पाकिस्तान, श्रीलंका, कोरिया, जापान में भी ग्रहण दिखेगा।