2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आमजन को मिलेगी सहुलियत, एरिया के तीन थाना इलाकों में होगा बदलाव

क्षेत्रवासियों का कहना है कि थानों का एरिया बदलने से जनता को काफी सुविधा होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Priyanka Yadav

•

Updated: 23 Apr 2018, 4:02 PM IST

Jaipur News

जयपुर . राजापार्क आमजन की सहुलियत के लिए क्षेत्र के थानों का इलाके जल्द बदलाव किया जाएगा। ऐसा जयपुर कमिश्नरेट के पूर्व जिले में स्थित एसएमएस अस्पताल में थाना स्विकृत होने से थानों के एरिया में बदलाव होगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार एसएमएस अस्पताल में थाना बनने के बाद मोती डूंगरी, जवाहर नगर और आदर्श नगर थाने के इलाके में बदलाव से आमजन को भी सहुलियत मिलेगी। बदलाव का एक कारण यह भी है कि थानों के इलाके को लेकर हमेशा जनता में संशय की स्थिति रहती है। वहीं क्षेत्रवासियों का कहना है कि थानों का एरिया बदलने से जनता को काफी सुविधा होगी। गौरतलब है कि पिछले साल राजापार्क पत्रिका ने थानों के इलके में बदलाव करने का मुदृा उठाया था। जिसमें क्षेत्र की जनता व पुलिस अधिकारियों ने भी सहमती जताई थी।

ये होगी सहुलियत

एसएमएस अस्पताल में आए दिन वाहन चोरी व अन्य विवाद होते हैं। अस्पताल स्थित चौकी के पुलिसकर्मियों से स्थिति नहीं संभल पाती। इसके अलावा थानें से जाप्ता पहुंचने में भी समय लगता है। ऐसे में यहां थाना बनने से लोगों काफी सुविधा होगी।

पुलिस कर रही मंथन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि थानों के एरिया प्रस्तावित होने के बाद कमिश्नरेट के थानों की सीमाएं तय करने का कार्य चल रहा है। इसके लिए कमेटी गठित की गई है। कमेटी की रिपार्ट आने पर शहर के थानों के एरिया बदले जाएंगे। जिससे क्षेत्र का एरिया भी बदलेगा।

एसएमएस थाना

एसएमएस अस्पताल में थाना बनने वाले थाने में नारायण सिंह सर्किल से सुचना केंद्र तक और जेएलएप मार्ग पर त्रिमुर्ति सर्किल से रामनिवास बाग तक एमडी रोड पर गंगवाल पार्क, धर्म सिंह सर्किल से मुसाफिर खाने तक साथ ही अशोक नगर थाने का कुछ एरिया शामिल होगा

मोती डूंगरी

राजापार्क मुख्य चौराहा, आदर्श नगर, अशोक चौक, बर्फ खाना चौराहा, आनंदपुरी व धोबियों का मोड़ ये इलाके मोती डूंगरी थाने में शमिल होंगे।

जवाहर नगर

आदर्श नगर थाने से राजापार्क व तिलक नगर 2.5 से 3.00 किमी की दूरी पर है। सूचना पर पुलिस को पहुंचने में करीब 10 से 15 मिनट लगते है, ऐसे में वर्तमान में आर्दश नगर थाने का इलाके में आने वाले राजापार्क व तिलकनगर को जवाहर नगर थाने में शामिल किया जाएगा।

थाने में कितने मामले
आदर्श नगर
- 2017 में कुल मामले 390

मोती डूंगरी
- 2017 में कुल मामले 281

जवाहर नगर थाना
- 2017 में कुल मामले 277

हनुमान प्रसाद मीणा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पूर्व एसएमएस अस्पताल में थाना बनने के बाद मोती डूंगरी व अन्य थानों का एरिया भी दोबारा तय किया जाएगा। इससे आमजन को सहुलियत मिलेगी।