जयपुर. राजस्थान सरकार ने एसिड अटैक सर्वाईवर पर बनी फिल्म छपाक ( Deepika Padukone's Chhapaak ) को राजस्थान के सिनेमाघरों, मल्टीप्लेक्स में टैक्स फ्री ( TAX FREE MOVIE ) कर दिया है। कांग्रेस के ही कई नेताओं ने इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की थी। खुद सीएम अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) ने शुक्रवार शाम एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए जल्द ही फैसला किया जाएगा। उनके बयान के कुछ घंटों बाद ही फिल्म को टैक्स फ्री करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।