
देवली. नेकचाल रोड पर सीआईएसएफ की दीवार के समीप नाले में जमा कचरे को नगर पालिका ने बुधवार शाम जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली की सहायता से साफ कराया। कार्रवाई के बाद नाले में पानी की निकासी सुचारु होने लगी।
शहर का गंदा पानी नेकचाल तालाब में जाने वाले नाले से होकर गुजरता है। सीआईएसएफ परिसर के पास कचरा रोकने के लिए लगाई गई जाली में बड़ी मात्रा में कचरा फंस जाने से पानी की निकासी बाधित हो गई थी। नियमित सफाई नहीं होने के कारण नाले का पानी सड़क पर बहने लगा था, जिससे क्षेत्र में गंदगी और बदबू फैल रही थी।
स्थानीय लोगों द्वारा समस्या से अवगत कराने पर नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी अमरचंद गुर्जर ने तत्काल सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद पालिका कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से नाले में जमा कचरा निकालकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर हटाया।स्थानीय लोगों ने मांग की कि नाले की नियमित सुबह-शाम सफाई कराई जाए, ताकि भविष्य में जलभराव और गंदगी की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो।
देवली. नेकचाल रोड स्थित नाले से जेसीबी की सहायता से कचरा निकालते पालिका कर्मचारी।
Updated on:
07 Aug 2026 06:02 am
Published on:
07 Aug 2026 06:02 am
