20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / राजधानी में पतंगबाजी की कहासुनी झगड़े में बदली, दो युवकों पर हुआ ब्लेड से हमला

राजधानी में पतंगबाजी की कहासुनी झगड़े में बदली, दो युवकों पर हुआ ब्लेड से हमला

पतंगबाजी ( Kite Flying ) के विवाद को लेकर दो युवकों ने दूसरे गुट के दो युवकों पर ब्लेड से हमला कर दिया। इसमें एक युवक गंभीर जख्मी हो गया है। इलाज के लिए उसे एसएमएस अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। वहीं पुलिस ( Jaipur Police ) ने मामला दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 14 Jan 2020, 12:24 AM IST

Clash After Kite Flying : Blade attack On two youths

Clash After Kite Flying : Blade attack On two youths

जयपुर
सुभाष चौक थाना इलाके में पतंगबाजी ( Kite Flying ) के विवाद को लेकर दो युवकों ने दूसरे गुट के दो युवकों पर ब्लेड से हमला कर दिया। इसमें एक युवक गंभीर जख्मी हो गया है। इलाज के लिए उसे एसएमएस अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। वहीं पुलिस ( Jaipur Police ) ने मामला दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला ( jaipur crime news )

थानाधिकारी भूरी सिंह ने बताया कि कंवर नगर में दिन में पतंगबाजी को लेकर दीपू और उसके साथी के साथ पंकज और राहुल की पतंग उड़ाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय तो मामला शांत हो गया।

राहुल और पंकज दोनों गंभीर घायल


पुलिस ने बताया कि रात करीब आठ बजे पंकज और राहुल बाजार में दिख गए। इस पर दीपू और उसके साथी ने मौका देखकर दोनों पर हमला कर दिया। इसमें राहुल और पंकज दोनों गंभीर घायल हो गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश और मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें...

कंपकपा देने वाली ठंड में लगा बारिश का 'तड़का', निचले इलाकों में भरा पानी, कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी


बाईक पर लाखों रूपए से भरा बेग छोड़कर चाय पीने गया युवक, पीछे से बेग हुआ पार, पुलिस ने कराई नाकेबंदी


दिल्ली में दर्ज थी गुमशुदगी की रिपोर्ट, जयपुर की होटल में कर रहा था सुसाइड, इस तरह बची जान...