31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम गहलोत ने किया विभागों का बंटवारा, जानें किस मंत्री को कौनसा विभाग मिला

राजस्थान में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल पुनर्गठन के बाद अब नए और पुराने मंत्रियों को विभागों के बंटवारे का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को विभागों का बंटवारा कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 22 Nov 2021, 4:26 PM IST

CM ashok gehlot allocates portfolios to ministers

जयपुर। राजस्थान में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल पुनर्गठन के बाद अब नए और पुराने मंत्रियों को विभागों के बंटवारे का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को विभागों का बंटवारा कर दिया है। अहम विभाग सीएम गहलोत के पास रहेंगे। बीडी कल्ला को शिक्षामंत्री बनाया है। कल्ला इससे पहले ऊर्जा विभाग में मंत्री थे। परसादी लाल मीणा को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अहम जिम्मेदारी दी है। वहीं सुखराम विश्नोई से हेमाराम चौधरी को वन विभाग की जिम्मेदारी है।

नाम----------------------विभाग
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत- वित्त एवं टैक्सेशन, गृह एवं न्याय, कार्मिक विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, कैबिनेट सचिवालय, एनआरआई, आईटी एवं कम्युनिकेशन, सूचना एवं जनसंपर्क

बी.डी. कल्ला- एजुकेशन, संस्कृत शिक्षा, आर्ट एंड कल्चर व एएसआई

परसादी लाल मीणा- मेडिकल एंड हेल्थ, एक्साइज

शांति धारीवाल- स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं हाउसिंग, कानून, इलेक्शन

लालचंद कटारिया - कृषि एवं पशुपालन व मत्स्य

प्रमोद जैन भाया - खान एवं पेट्रोलियम व गोपालन विभाग

उदय लाल आंजना- सहकारिता विभाग

प्रताप सिंह खाचरियावास- खाद्य एवं आपूर्ति विभाग

सालेह मोहम्मद- अल्पसंख्यक मामलात विभाग

हेमाराम चौधरी- वन एवं पर्यावरण मंत्री

महेंद्रजीत सिंह मालवीया- जल संसाधन, आईजीएनपी

महेश जोशी- पीएचईडी

रामलाल जाट- राजस्व

रमेश मीणा- पंचायती राज एवं ग्रामीण

विश्वेंद्र सिंह- पर्यटन

ममता भूपेश- महिला एवं बाल विकास

भजनलाल जाटव- सार्वजनिक निर्माण

टीकाराम जूली- सामाजिक सुरक्षा

गोविंद राम मेघवाल- आपदा प्रबंधन विभाग

शकुंतला रावत- उद्योग

अर्जुन सिंह बामनिया- ट्रइबल एरिया डेवलपमेंट (स्वतंत्र प्रभार), पीएचडी, भूजल

अशोक चांदना- खेल मंत्री, स्किल डेपलपमेंट, रोजगार (स्वतंत्र प्रभार), आपदा प्रबंधन, योजना

भंवर सिंह भाटी- ऊर्जा (स्वतंत्र प्रभार) वाटर रिसोर्स, इंदिरा गांधी नहर परियोजना

राजेंद्र सिंह यादव- हायर एजुकेशन, योजना (स्वतंत्र प्रभार) गृह व न्याय राज्य मंत्री

सुभाष गर्ग- तकनीकी शिक्षा, आयुर्वेद (स्वतंत्र प्रभार) अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री

सुखराम विश्नोई- श्रम (स्वतंत्र प्रभार) राजस्व राज्य मंत्री

बृजेंद्र ओला- ट्रांसपोर्ट एंड रोड सेफ्टी (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री

मुरारीलाल मीणा- एग्रीकल्चर मार्केटिंग, स्टेट (स्वतंत्र प्रभार), टूरिज्म, सिविल एविएशन (राज्य मंत्री)

राजेंद्र सिंह गुढ़ा- सैनिक कल्याण, होम गार्ड एंड सिविल डिफेंस (स्वतंत्र प्रभार), पंचायती राज व रूरल डेवलपमेंट (राज्य मंत्री)