भाजपा की तर्ज पर कमजोर सीटों पर उतार सकते हैं मजबूत प्रत्याशी
कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद कांग्रेस में टिकटों को एकाएक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के वॉर रूम में राजस्थान को लेकर मंगलवार को दिनभर बैठकों का दौर चला। इसमें स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा वरिष्ठ नेता सी.पी.जोशी समेत कई नेताओं ने भाग लिया। सूत्रों ने बताया कि भाजपा ने जिन 41 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं, उनमें से 31 सीट पर कांग्रेस लगातार चुनाव जीतती रही है। कांग्रेस भी भाजपा की तर्ज पर पहली सूची में कमजोर सीटों पर मजबूत उम्मीदवारों घोषित कर सकती है।