श्रीगंगानगर. Rajasthan Elections 2023 : भाजपा ने श्रीगंगानगर विधानसभा सीट से जयदीप बिहाणी की उम्मीदवारी पर आखिरकार मुहर लगा दी। भाजपा की टिकट लेने की होड़ में कई दावेदार थे लेकिन बिहाणी सबसे आगे रहे। दिल्ली हाइकमान से जैसे ही राजस्थान के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हुई तो उसमें बिहाणी का नाम सबसे ऊपर था। बिहाणी पहले कांग्रेस में जिला कोषाध्यक्ष थे। पिछले विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय ताल ठोकी। बिहाणी को 29 हजार 296 वोट मिले लेकिन वे चौथे स्थान पर रहे। इधर, कांग्रेस ने अभी उम्मीदवार तय नहीं किया है। जयदीप बिहाणी फिलहाल बिहाणी शिक्षा न्यास के अध्यक्ष हैं और लंबे समय से समाजसेवा से जुड़े हैं। बिहाणी को टिकट मिलते ही भाजपा की टिकट के बाकी दावेदारों के सपनों पर पानी फिर गया है।