scriptCM Ashok Gehlot warning to criminals said leave crime or Rajasthan | अपराधियों को सीएम अशोक गहलोत की चेतावनी, बोले - अपराध छोड़ें या फिर राजस्थान | Patrika News

अपराधियों को सीएम अशोक गहलोत की चेतावनी, बोले - अपराध छोड़ें या फिर राजस्थान

locationजयपुरPublished: Aug 25, 2023 04:38:23 pm

CM Gehlot's Warning to Criminals : पुलिस मुख्यालय में प्रदेश के अपराध और कानून व्यवस्था पर समीक्षा बैठक करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने अपराधियों को चेताते हुए कहा, अपराधी या तो अपराध छोड़े या फिर राजस्थान छोड़ें।

ashok_gehlot_10.jpg
CM Ashok Gehlot
पुलिस मुख्यालय में प्रदेश के अपराध और कानून व्यवस्था पर समीक्षा बैठक करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने अपराधियों को चेताते हुए कहा, अपराधी या तो अपराध छोड़े या फिर राजस्थान छोड़ें। कानून व्यवस्था और क्राइम पर सीएम गहलोत ने सख्ती दिखाते हुए यह घोषणा कि अपराध व अपराधियों पर काबू पाने के लिए जयपुर में 3000 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही यह भी घोषणा की कि, जयपुर कमिश्नरेट में एक नया साइबर थाना खोला जाएगा। राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने पुलिस मुख्यालय में प्रदेश के अपराध और कानून व्यवस्था पर समीक्षा बैठक की।

रेप आरोपी कम से कम समय में होंगे गिरफ्तार

बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेस में सीएम गहलोत ने कहा परिवादियों को न्याय दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता है। इनामी अपराधी गिरफ्तार किए जाएंगे। उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी। रेप के आरोपियों को कम से कम समय में गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

राजस्थान में टूटेगी पुरानी परम्परा सचिन पायलट बोले - कांग्रेस रचेगी इतिहास

राजस्थान पुलिस का घटेगा रिस्पांस टाइम


सीएम गहलोत ने कहा, राजस्थान पुलिस का रिस्पांस टाइम घटेगा। पुलिस वारदात स्थल पर तुरंत पहुंचेगी। पुलिस को 100 डायल 112 आधुनिक वाहन मिले। गाड़ियों में मेडिकल सुविधा, चार साइड कैमरे लगे होंगे। पुलिस को संवाद के लिए वायरलेस, हथियार, हेलमेट भी दिए जाएंगे। साथ ही कमिश्नरेट को करीब 48 गाड़ियां भी मिलेंगी।

कांस्टेबल प्रहलाद सिंह की मृत्यु सीएम गहलोत दुखी

कांस्टेबल प्रहलाद सिंह की मृत्यु पर राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कहा कांस्टेबल प्रहलाद सिंह ने बहादुरी दिखाई। साथ ही ऐलान किया कि, प्रहलाद सिंह तंवर के परिजनों को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। परिवार के एक सदस्य को अनुकम्पा के आधार पर सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ ही फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलेगा। पत्नी को कृषि कार्य के लिए बिजली कनेक्शन मिलेगा।

यह भी पढ़ें

सीएम गहलोत का ऐलान, कांस्टेबल प्रहलाद सिंह तंवर के परिजनों को राजस्थान सरकार देगी एक करोड़ रुपए

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.