8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan New District : सीएम अशोक गहलोत की बड़ी घोषणा, राजस्थान में बनेंगे ये तीन नए जिले

Rajasthan New District : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में आचार संहिता लगने से पहले बड़ी घोषणा की हैं। सीएम गहलोत ने एक कार्यक्रम में तीन नए जिलों की सौगात दी। राजस्थान में मालपुरा, कुचामन और सुजानगढ़ जिले बनाए जाएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 6 Oct 2023, 3:04 PM IST

rajasthan_new_district.jpg

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को तीन नए जिलों मालपुरा, कुचामन सिटी एवं सुजानगढ़ के गठन की घोषणा की। गहलोत ने जयपुर के मानसरोवर में गो सेवा समिति द्वारा आयोजित गो सेवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। गहलोत की तीन और नए जिलों की इस घोषणा के बाद इनके गठन के बाद प्रदेश में जिलों की संख्या 53 हो जाएगी। मुख्यमंत्री की आगामी विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले इन नए जिलों की घोषणा को उनका मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।

सीएम ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि जनता की मांग एवं उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा के अनुसार राजस्थान में तीन नए जिले मालपुरा, सुजानगढ़ और कुचामन सिटी बनाए जाएंगे। अब 53 जिलों का होगा राजस्थान। नए जिलों की घोषणा के बाद अब अब रामलुभाया कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सीमांकन होगा। इसके बाद इनका नोटिफिकेशन होगा। नोटिफिकेशन के बाद ही 3 नए जिले बन सकेंगे।

अगर आचार संहिता लगने से पहले नोटिफिकेशन नहीं हुआ तो तीनों जिले घोषणा तक ही रह जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले गत मार्च में गहलोत ने अनूपगढ़, बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना-कुचामन, दूदू, गंगापुर सिटी, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, केकड़ी, कोटपूतली- बहरोड, नीमकाथाना, फलोदी, सलूंबर, सांचौर, शाहपुरा, खैरतल-तिजारा को नए जिले बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद राजस्थान में जिलों की संख्या 50 पहुंच गई थी।