29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Election 2023 : आज 5 घोषणाएं करेंगे, तय कर लें किन-किन पर छापे डालने हैं : सीएम गहलोत

Rajasthan Election 2023 : आज 5 घोषणाएं करेंगे, तय कर लें किन-किन पर छापे डालने हैं : सीएम गहलोत

Rajasthan Election 2023 : डोटासरा पर ईडी की कार्रवाई और आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत को नोटिस दिए जाने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि चुनाव में ईडी आएगी। यह पहले ही पता था।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 27 Oct 2023, 7:28 AM IST

CM Ashok Gehlot

जयपुर. Rajasthan Election 2023 : डोटासरा पर ईडी की कार्रवाई और आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत को नोटिस दिए जाने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि चुनाव में ईडी आएगी। यह पहले ही पता था। ईडी का उपयोग आज राजस्थान में पाकिस्तान से आने वाले टिड्डी दलों के हमले की तरह हो रहा है। लेकिन हम मुकाबला करेंगे। कांग्रेस डरने वाली नहीं। एक दिन पहले महिलाओं के लिए दो घोषणाएं की थीं और आज ईडी आ गया। लेकिन हमारा विधानसभा चुनाव में मिशन 156 सीटों का पूरा होकर रहेगा। शुक्रवार को और जनता के लिए पांच घोषणाएं करने जा रहे हैं। अब ये तय कर लें और किन-किन नेताओं पर छापे डालने हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह ने कई प्रदेशों में चुनी हुई सरकार गिराई। लेकिन राजस्थान में नहीं गिरा सके तो अब उन्हें टारगेट किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री गुरुवार को कांग्रेस वॉर रूम में मीडिया से वार्ता कर रहे थे। इस दौरान प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, मंत्री महेश जोशी व प्रतापसिंह खाचरियावास भी मौजूद थे। उन्होंने केन्द्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पार्टी के मुखिया पर कार्रवाई होना कोई मामूली बात नहीं है। डोटासरा और वैभव गहलोत के खिलाफ कोई केस नहीं है। बिना केस के छापे मारे जा रहे हैं। शिकायत करने वाले किरोड़ी मीणा की स्वयं की कोई साख नहीं है। किरोड़ी कुछ दिन पहले गणपति प्लाजा के लॉकर रूम में धरने पर बैठ गए और कह दिया कि अंदर 500 करोड़ पड़े हैं।कल कोई कांग्रेसी नेता कहीं धरना दे और कहे कि फलां जगह 800 करोड़ रुपए हैं, तो क्या ईडी आएगी? डोटासरा को लेकर कहा वे किसान के बेटे हैं। हमारी गवर्नेंस को जिस तरह उन्होंने डिफेंड किया है, उस तरह कोई कर नहीं सकता, इसलिए उनको निशाना बनाया गया है। इसी तरह ओमप्रकाश हुड़ला का पहले भाजपा में आने का इंतजार किया। लेकिन उन्हें कांग्रेस का टिकट मिल गया तो छापा डाल दिया। लेकिन चुनावों में जहां भी ईडी-इनकम टैक्स की एन्ट्री हुई हैं, वहां भाजपा साफ हो गई। कर्नाटक में यही हुआ। अब राजस्थान में होगा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हवा चल रही है, वहां लगातार छापेमारी चल रही है। कर्नाटक में प्रदेशाध्यक्ष डीके शिवकुमार पर छापे डाले गए और यहां प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा पर।

वैभव का रतन के साथ टैक्सी कारोबार था, जिससे अलग हो गए
मुख्यमंत्री ने कहा कि वैभव गहलोत का रतन शर्मा के साथ टैक्सी का कारोबार था, जिससे बाद में वे अलग हो गए। वैभव को 10 साल पुराने मामले में समन दिया है। वैभव की 25 लाख की पूंजी थी। उस होटल के अंदर जो कंपनी है। उसने कितने शेयर बेचे और किसे दिए। उस पर कंपनी जवाब दे रही है। वे कई साल से सुन रहे हैं कि वैभव के खिलाफ शिकायत की गई है। कल ईडी का समन आया कि 26 अक्टूबर को हाजिर हो जाओ। समन पर तारीख 19 लिखी थी। हम इन लोगों से डरने वाले नहीं हैं।


शेखावत पर कार्रवाई क्यों नहीं
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ इथियोपिया में निवेश की शिकायत हुई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। संजीवनी वाले केस में भी एसओजी ने ईडी को कार्रवाई के लिए कई बार पत्र लिखा, लेकिन अब तक जांच नहीं की। उनके कई देशों में प्रोपर्टी है।

यूपीए राज में 108 छापे, एनडीए में 3010
यूपीए की सरकार के 2004 से 2014 के बीच ईडी ने 108 कार्रवाई की। उस वक्त 108 में से 104 के खिलाफ चालान पेश किए गए थे। वहीं एनडीए सरकार के नौ साल के कार्यकाल में 3010 छापे डाले गए हैं। इनमें से केवल 881 मामलों में चार्जशीट पेश की, जो केवल 39 फीसदी है। जबकि यूपीए सरकार में 93 फीसदी चालान हुए।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में कांग्रेस की तीसरी सूची जारी, इनको मिला टिकट, देखें पूरी लिस्ट

चुनाव चिन्ह में ईडी-इनकम टैक्स को करें शामिल - रंधावा
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने तंज कसते हुए कहा भाजपा अपने कमल के निशान में ईडी और इनकम टैक्स को भी शामिल कर ले। अब राजस्थान में भाजपा का प्रचार करने ईडी आई है। क्या ईडी मध्य प्रदेश और हरियाणा में नहीं जा सकती। वहां उनके नेताओं पर आरोप हैं। केवल कांग्रेस शासित राज्यों में ही ईडी के छापे क्यों डाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : भाजपा ने चुनाव अधिकारी से सीएस को तत्काल हटाने की रखी मांग