भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस के प्रचार अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता से मुलाकात की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से कांग्रेस को जारी नोटिस में कहा है कि मुख्यमंत्री गहलोत की ओर से सात गारंटियों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को लेकर एक संदेश जारी होने की शिकायत मिली है। नोटिस में आयोग के मार्च 2014 के निर्देशों का हवाला देकर गहलोत के संदेश को विज्ञापन मानते हुए अधिप्रमाणन के दायरे में बताया गया है। साथ ही, कहा कि आयोग के निर्देशों की पालना बिना मतदाताओं को लुभाने का प्रयास हो रहा है, जो आचार संहिता व आयोग के निर्देशों की अवहेलना है।