जोधपुर के हरियाढाणा में महंगाई राहत कैंप का अवलोकन करने आए सीएम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जनता भाजपा की सच्चाई जान चुकी है। जनता ने भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के भाईचारा, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर मुहर लगाई है। यह बातें राहुल संसद में कहना चाहते थे तो भाजपा ने संसद भी नहीं चलने दी। कर्नाटक के बेल्लारी में ही आयोजित एक सभा के दौरान राहुल गांधी के भाषण को आधार बनाकर गुजरात के सूरत में मामला दर्ज किया गया। इस तरह के मामलों में अधिकतम सजा नहीं होती है , लेकिन राहुल गांधी को अधिकतम सजा दी गई।