जयपुर. Rajasthan Politics: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। गहलोत ने विद्याधर नगर में गुरुवार को गृह रक्षा निदेशालय के नए भवन के कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि कर्नाटक में पूर्व मुख्यमंत्री के बारे में 40 प्रतिशत कमीशन के जो आरोप लगे थे वह इनसे चिपक गए हैं। गहलोत ने कहा कि अब चाहे मोदी आएं या अमित शाह। राजस्थान की जनता कांग्रेस की सरकार दुबारा बनाने का मन बना चुकी है।