जयपुर . वीआइपी रूट जेएलएन मार्ग पर गंदगी हटाने और सुंदरता बढ़ाने के नाम पर सरकार ने फिर भूखंडों पर नजर डाली है। जिन भूखंडों की सफाई नहीं हो रही, वहां अस्थाई उद्यान विकसित करने की तैयारी की जा रही है। बताया गया कि मुख्यमंत्री ने सोमवार को राष्ट्रपति को एयरपोर्ट पर विदा करने के बाद जेएलएन मार्ग पर भूखंडों का मुआयना किया। वहां गंदगी, झाडिय़ां देख महापौर अशोक लाहोटी, नगर निगम आयुक्त रवि जैन को बुलाया और नाराजगी जताई। दोनों को अपनी गाड़ी में बैठाया और वल्र्ड ट्रेड पार्क के पास काफिला रुकवाकर करीब 10 मिनट तक चर्चा की। खाली भूखंडों को तत्काल साफ कराने के निर्देश दिए। इसके बाद जेडीसी वैभव गालरिया भी टीम के साथ मौका मुआयना करने निकल पड़े। निगम आयुक्त रवि जैन भी साथ रहे।