27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Commercial gas cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर 115.50 रुपए सस्ता, पांच माह की सबसे बड़ी कटौती, घरेलू गैस सिलेंडर के नहीं बदले दाम

सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में 115.50 रुपए की कटौती कर दी है। कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1762.50 रुपए में उपलब्ध होगा। हालांकि तेल कंपनियों ने महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को कोई राहत नहीं दी। कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 1 Nov 2022, 12:37 PM IST

Commercial gas cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर 115.50 रुपए सस्ता, पांच माह की सबसे बड़ी कटौती, घरेलू गैस सिलेंडर के नहीं बदले दाम

Commercial gas cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर 115.50 रुपए सस्ता, पांच माह की सबसे बड़ी कटौती, घरेलू गैस सिलेंडर के नहीं बदले दाम

सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में 115.50 रुपए की कटौती कर दी है। कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1762.50 रुपए में उपलब्ध होगा। हालांकि तेल कंपनियों ने महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को कोई राहत नहीं दी। कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया। घरेलू सिलेंडर अब भी 1056.50 रुपए में ही उपलब्ध होगा। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 6 जुलाई 2022 के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती है और आज भी इस समीक्षा के बाद कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाने का फैसला किया गया। एक नवंबर से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 115.50 रुपए और सस्‍ता हो गया है।

यह भी पढ़े: सेब 40 रुपए किलो, टमाटर 60 रुपए किलो, बताइए क्या खाएंगे आप...

पांच महीने में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 257 रुपए सस्‍ता
तेल कंपनियों ने जुलाई में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 8.50 रुपए, अगस्‍त में 36 रुपए, सितंबर में 91.50 रुपए और अक्‍तूबर में 25.50 रुपए घटाए थे। इस तरह, पिछले पांच महीने की यह सबसे बड़ी कटौती भी है। तेल कंपनियों ने पिछले पांच महीने के दौरान कॉ‍मर्शियल गैस सिलेंडर के भाव में 257 रुपए की बड़ी कटौती की है। इससे रेस्‍तरां और ढाबे पर खाना सस्‍ता हो सकता है।

यह भी पढ़े: वनस्पति घी के दामों में आई तेजी, खपत 10 फीसदी बढ़ी

रसोई गैस में कोई राहत नहीं
एक तरफ तो तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार पांच महीने से कटौती जारी रखी है, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर के भाव जुलाई से ही स्थिर चल रहे हैं। जयपुर के अलावा, दिल्‍ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर अभी 1053 रुपए, मुंबई में 1052.50 रुपए, चेन्‍न्‍ई में 1068.50 रुपए और सबसे ज्‍यादा कोलकाता में 1790 रुपए में बिक रहा है।

यह भी पढ़े: सरसों तेल फिर महंगा, सर्दी बढ़ते ही बढ़ने लगी कीमतें

लगातार पांचवें महीने कटौती
सरकारी तेल कंपनियां जुलाई से ही कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार कटौती कर रही है और यह लगातार पांचवां महीना है जब इसके दाम नीचे आए हैं। ताजा कटौती के बाद राजधानी दिल्‍ली में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घटकर 1744 रुपए हो गई है. इसके अलावा मुंबई में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1696 रुपए, कोलकाता में 1846 रुपए और चेन्‍नई में 1893 रुपए पहुंच गया है।

यह भी पढ़े: मक्के की नई आवक से उत्पादन बढ़ने का अनुमान, घटेंगे दाम

सरकार 12 गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देती है
सरकार एक साल में प्रत्येक गैस कनेक्शन के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। ग्राहक को हर सिलेंडर पर सब्सिडी समेत कीमत चुकानी होती है। बाद में सब्सिडी का पैसा खाते में वापस आ जाता है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलेंडर लेना चाहते हैं तो उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदना होता है।

यह भी पढ़े: काजू टुकड़ी 20 रुपए प्रति किलो तक महंगी, हलवाइयों की त्योहारी मांग से दाम चढ़े

रसोई गैस पर 5 और कमर्शियल पर 18 फीसदी जीएसटी
रसोई गैस पर 5 फीसदी जीएसटी वसूला जाता है, जिसमें 2.5 फीसदी केन्द्र के खाते में और 2.5 फीसदी राज्य के खाते में जाते है। यानि 19.20 रुपए केन्द्र और राज्य के खाते में प्रति सिलेंडर जाते है। कमर्शियल गैस पर 18 फीसदी जीएसटी वसूला जाता है, जिसमें 9 फीसदी केन्द्र के खाते में और 9 फीसदी राज्य के खाते में जाते है। यानि 124.70 रुपए केन्द्र और राज्य के खाते में प्रति सिलेंडर जाते है।